केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान के साथ स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आम जनमानस को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है : राजीव रंजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : 26 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिचालन रेंज, बोकारो द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार ” स्वच्छता ही सेवा” अभियान मनाया जा रहा है इस कड़ी में आज 26 बटा० एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिचालन रेज बोकारो के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ-साथ चास नगर निगम के कर्मियों एवं विशेष अतिथि डॉ जयदीप सरकार, पुरूष वॉलीबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं अनंत कुमार, अतिरिक्त नगर आयुक्त चास नगर निगम सहित सिटी पार्क, सेक्टर वन बोकारो में ” स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर सिटी पार्क में स्वच्छता मार्च एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ब्रजेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिचालन रेंज, बोकारो के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चलाया गया। इस स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में राजीव रंजन कमाण्डेंट-26 बटालियन ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आम जनमानस को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त उन्होने यह भी बताया कि बोकारो एक बहुत ही सुंदर स्थल है और इसको स्वच्छ रखकर ही सुंदर बनाया रखा जा सकता है एवं यह अभियान लगातार 02 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे। इस कार्यक्रम में राजीव रंजन कमाण्डेंट, अनिल कुमार उप कमाण्डेंट, विनोद यादव उप कमाण्डेंट, डॉ ऋषभ शेखर चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।

राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर सोनाबाद पहुंची डीसी, जविप्र दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *