चिरा चास पांडे पुल से बोकारो होटल तक हो रहे सड़क निर्माण पर चिरा चास विकास केंद्र ने सेल का जताया आभार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : नगर सेवा भवन के पदाधिकारीयो एवं सेल प्रबंधन को चीरा चास विकास केंद्र हार्दिक बधाई देती है की चिरा चास के जनमानस के समस्याओं को देखते हुए सेल प्रबंधन आगे आकर जर्जर सड़क को बनाने का कार्य कर रही है इस कार्य से चीरा चास के जनमानस में काफी प्रसन्नता है की सेल प्रबंधन ने उनकी समस्याओ के निदान के लिए सेल प्रबंधन आगे आई इसके लिए चीरा चास विकास केंद्र सदैव सेल प्रबंधन का आभारी रहेगी। यह जानकारी केंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। चिरा चास विकास केंद्र जो सदैव जन जन की समस्याओं को जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कार्यालयो तक पहुंचाने का कार्य सदैव करती है, और करती रहेगी चीरा चास क्षेत्र के मुख्य मार्ग जो चिरा चास पांडे पुल से होते हुए बोकारो होटल के बगल से बोकारो के मुख्य मार्ग से जोड़ती है विगत 4 वर्षों से दयनीय स्थिति में थी इस जर्जर मार्ग को बनाने के लिए निरंतर चीरा चास विकास केंद्र आवाज उठाती रही है और लिखित रूप से भी सेल प्रबंधन को इस कार्य को करने के लिए दिनांक 5/ 12/ 2022 Ref No CCVS/22-23/194एवं दिनांक 6/ 9/ 2023 Ref No CCVS/ 23-24/105 ,CCVS/23-24/106 को लगातार लिखित रूप में आवेदन दी गई । इस कार्य में चिरा चास विकास केंद्र के सचिब बंटी बाबू एवं अध्यक्ष संजय कुमार केंद्र के तमाम कार्यकर्ता एवं नगर के जनमानस की अहम भूमिका रही और जनमानस के सहयोग से हम सभी सेल प्रबंधन तक अपनी बात को पहुंचा सके। चीरा चास विकास केंद्र के पदाधिकारीयो ने बोकारो होटल के बगल में सेल के द्वारा चल रहे सड़क जो चिरा चास पांडे पुल और बोकारो के मुख्य मार्ग को जोड़ती है निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया जिसमें चीरा चास विकास केंद्र के अध्यक्ष संजय कुमार सचिव बंटी बाबू संरक्षक पी एन सिंह कार्यकर्ता संजय कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू, रौशन सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवम अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।










