वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य युगल किशोर महतो का रविवार को तड़के निधन हो गया।अधिवक्ता स्व. युगल किशोर महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके सम्मान में सोमवार दिनांक 23 सितंबर को बोकारो के अधिवक्तागण कोर्ट में न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे । इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड के माचाटांड निवासी अधिवक्ता युगल किशोर महतो पिता खेदू महतो E No.229 /1981, का रविवार को निधन हो गया । वे 75 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी और विवाहित तीन बेटा और दो बेटियां छोड़ गए है।स्व. महतो के आकस्मिक निधन पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। इंडियन एसोसियेशन ऑफ़ लॉयर्स द्वारा आहूत श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता सोमनाथ शेखर, अतुल कुमार, राज श्री, संजीव ओझा, बिनोद कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद शर्मा, संजीत कुमार सिंह, मो. हसनैन आलम, दीपिका सिंह, शंकर दे, संजय कुमार प्रसाद, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, कमल कुमार सिन्हा, वंशिका सहाय, सुकमती हेसा, बबिता कुमारी, सुनील चांडक, धनजी चौधरी, विभा कुमारी, ज्योति प्रकाश चौधरी, बिभू चट्टोपाध्याय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, रामावती कुमारी, विकाश प्रजापति, कौशल किशोर, अखिलेश कुमार, इंद्रनील चटर्जी, निखिल कुमार डे, सुभाष नायक, अंकित ओझा, राणा प्रताप , विष्णु चरण महाराज, धुर्वेश्वर मंडल, अशोक कुमार पांडेय, संदीप पूर्ती, राणा प्रताप शर्मा, हिमांशु शेखर, बिष्णु प्रसाद नायक, प्रीति श्रीवास्तव, कमल कुमार सिन्हा, गोविंद नारायण सिंह, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।










