अभाविप नरकटियागंज द्वारा आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

नरकटियागंज मीडिया हाऊस 23ता.संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा स्थानीय तारकेश्वर प्रसाद वर्मा महाविद्यालय के सभागार में छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन पश्चिम चम्पारण विभाग के संयोजक सुजीत मिश्रा, बेतिया जिला संयोजक अभिजीत राय, जिला सह संयोजक धर्मेश गुप्ता,समाजसेवी वर्मा प्रसाद, नगर मंत्री आशीष गुप्ता व कॉलेज अध्यक्ष कुमार मंगलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माता सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा की कल अभाविप द्वारा छात्रों के बिच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके उपरांत आज सफल प्रतिभागियों को आज सेमिनार हाल में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला संयोजक अभिजीत राय व जिला सह संयोजक धर्मेश गुप्ता ने कहा की विद्यार्थी परिषद छात्रों को एक सामूहिकता प्रदान कर उन्हें छात्र शक्ति से राष्ट्र शक्ति में रूपांतरीत करती है सभी छात्रों को परिषद से अवश्य जुड़ना चाहिए समाजसेवी वर्मा प्रसाद व नगर मंत्री आशीष गुप्ता तथा कॉलेज अध्यक्ष कुमार मंगलम ने कहा की विद्यार्थी परिषद की क्रियाए वर्ष भर समाज हित व छात्र हित के लिए चलती रहती है आज का यह कार्यक्रम समाज के सामान्य छात्रों के अंदर की छुपी प्रतिभा को खोजने के उदेश्य से आयोजित किया गया है। इसके बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले छात्र क्रमशः निम्नवत हैं कृष्णा, शुभम,कोमल, आदित्य, गौतम, आदित्य, शमशेर, यश, सेराज, आशीष आदि रहे मौके पर शिवसागर महतो, आदित्य कुमार, आयुष पाठक, राघवेंद्र तिवारी, विशाल, मेराज, मंजीत, आशीष, अमृतांजु, तबरेज आदि उपस्थित रहे।








