पटना बस स्टैंड कट के समीप सोमवार की रात एक स्कार्पियो व एक यात्री बस के बीच हुई टक्कर,स्कार्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.फारबिसगंज। अररिया जिले के फारबिसगंज में मुख्य मार्ग एनएच-27 के पटना बस स्टैंड कट के समीप सोमवार की रात एक स्कार्पियो व एक यात्री बस के बीच हुई टक्कर में जहां यात्री बस व स्कार्पियो क्षत्तिग्रस्त हो गया। वहीं स्कार्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार सहित अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों का नाम विकास कुमार मंडल पिता भोगानंद मंडल ढोलबज्ज़ा वार्ड संख्या-4, सुनील कुमार साह पिता दिनेश साह व रिशु कुमार पिता अरविंद साह टेढ़ी मुसहरी वार्ड संख्या-4 फारबिसगंज निवासी बताया जाता है।घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन लोग जोगबनी से फारबिसगंज आ रहे थे। यात्री बस जो अररिया से पटना जा रही यात्री के बीच एनएच-27 के पटना बस स्टैंड के कट के समीप टक्कर हो गई। जिसमें स्कार्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना की जनाकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि रौनक सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए मामले की जांच में जुट गए हैं।

हर्षोल्लास मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह। जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *