जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 9ता.बैरगनिया(सीतामढी)। प्रखंड कांग्रेस कमिटी बैरगनिया द्वारा शनिवार को जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन पटेल चौक बैरगनिया पर किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान के द्वारा किया गया । पासवान ने कहा की दो व्यापारियों को दोस्ती के लिए पीएम मोदी जी पूरे देश को बेच रहे है , मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक राठौड़ ने कहा कि देश में छोटे छोटे व्यापारियों को GST के द्वारा लूटा छा रहा है। मौके पर बैरगनिया कांग्रेस के प्रभारी एवं अधिवक्ता संजय कुमार विररख ने कहा की देश में लोगों की आवाज को एक अपराध का नाम दिया जा रहा है जिसका विरोध हम सभी को एकजुट होकर करना होगा प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल खान ने कहा की देश की ये निन्दयी सरकार ने लोगो को धर्म जात पर लड़ा रखी है बल्कि देश में रोजगार की आवश्यकता है ।मौके पर कांग्रेस के प्रखंड प्रवक्ता कुमार भाई प्रभाकर ने कहा की देश में लोगों की आवाज को उठा रहे राहुल गांधी को गुजरात के ट्रायल कोर्ट के माध्यम से 24 घंटे के भीतर संसद में लाकर उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया। देश में हर प्रकार से चाहे वो रेल, खेल , अस्पताल को देने वाले पार्टी को कांग्रेस का समर्थन आज देश के हर वर्ग के लोगो को करना चाहिए, ताकि वो अपने हक के लिए लड़ सके। मौके पर सदाब खान, नगर अध्यक्ष युवा राजद, शाहरुख आलम, प्रखंड कांग्रेस महासचिव बृजमोहन मंडल, अंसार हक, मो सम्मी, युगल पासवान , एहसान खान, रामबाबू यादव, अरुण महतो,गोविंदा पासवान,संजय चौधरी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नालंदा मे 48 घंटे सूर्य की रोशनी नहीं मिलने पर भी 58 पंचायतों की गलियां सोलर लाइट से रोशन रहेंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *