सेंट्रल बैंक में एक महिला से 30 हजार रुपया की ठगी का मामला प्रकाश में आया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 3ता.बिहार | प्रखंड के जामो रोड स्थित सेंट्रल बैंक में एक महिला से 30 हजार रुपया की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. महिला सेंट्रल बैंक में पैसा जमा करने आई थी. पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के मनसाहाता गांव के उपेन्द्र यादव की पत्नी ममता कुमारी है.पीड़िता ने बताया कि करबला बाजार स्थित एक सीएसपी से 30 हजार निकाल कर लेकर आई थी. इसमें 25 हजार सेंट्रल बैंक में जमा करना था व पांच हजार का अपने घर का जरूरी सामान खरीदना था. उसने बताया कि 25 हजार फॉर्म भर के पैसा जमा करने काउंटर पर खड़ी थी. तभी दो अज्ञात आदमी आकर गलत फॉर्म भरने का बहाना बनाकर सही भर देने को बोले. दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने फॉर्म भरने के बहाने बैंक परिसर से बाहर आए व एक बैग जो किसी अन्य कागज से भरा हुआ था. दो लाख रुपये के बहाने एक बैग दे दिया व मेरा बैग लेकर फरार हो गए. बैंक मैनेजर अमिताभ कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा में वह दोनों व्यक्ति दिख रहे हैं, जिसको पीड़ित बता रही है. इस मामले में ममता कुमारी ने बड़हरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है. मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.

अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ भाकपा का तीखा विरोध, राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन कर, वेनजुएला के समर्थन में बुलंद की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *