थरूहट विकास अंतर्गत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

बेतिया मीडिया हाऊस 26ता.संवाददाता* । जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में समेकित थरूहट विकास अभिकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित योजनाओं के चयन से संबंधित प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा इस हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024-25 में 23 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि से विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन किया जाना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि थरूहट विकास अंतर्गत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवता का पूरा ख्याल रखा जाय। ऑनगोइंग स्कीम को ससमय पूरा करना है तथा चयन की जाने वाली योजनाओं को भी निर्धारित समयावधि में गुणवतापूर्ण तरीके से क्रियान्वित कराना है। उन्होंने माननीय सदस्यों से अनुरोध किया कि थरूहट विकास अभिकरण योजनान्तर्गत बड़ी योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव दिया जाय। छोटी योजनाओं का क्रियान्वयन अन्य योजना अंतर्गत कराया जा सकता है।
प्रभारी पदाधिकारी, समेकित थरूहट विकास अभिकरण द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में समेकित थरूहट विकास अभिकरण के माध्यम से ली जाने वाली योजनाओं के लिए विषयवार बजट प्राप्त हो गया है। कुल-3000.00 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं। जिसमे सहायक अनुदान-वेतन के लिए 20 लाख, सहायक अनुदान-परिसंपतियों के निर्माण हेतु 2380 लाख तथा सहायक अनुदान-गैर वेतन के लिए 600 लाख रूपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि थरूहट क्षेत्र अंतर्गत बगहा-02 प्रखंड, गौनाहा प्रखंड, रामनगर प्रखंड एवं मैनाटांड़ प्रखंड सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत खरहट त्रिभौनी, ढ़ोलबजवा लक्ष्मीपुर, बकुली पंचगांवा, बेलहवा मदनपुर, बलुआ छत्रौल, महुअवा कटहरवा, बिनवलिया बोदसर, जिमरी नौतनवा, हरनाटांड़, भड़छी, संतपुर सोहरिया, सेमरा कटकुईयां, देवरिया तरूअनवा, चमौलिया, बरिअरवा, चम्पापुर गोनौली, नौरंगिया दरदरी, लक्ष्मीपुर रमपुरवा, बैरागी सोनवर्षा, पैकवलिया मर्जादपुर पंचायत आते हैं। इसी तरह गौनाहा प्रखंड अंतर्गत रूपौलिया, धमौरा, धनौजी, बेलसंडी, मटियरिया, महुई, मेहनौल, भितिहरवा, सिट्ठी, डरौल, दोमाठ, जमुनिया, गौनाहा एवं लछनौता पंचायत आते हैं। रामनगर प्रखंड अंतर्गत बनकटवा करमहिया, बगही, मनचगवा, परसौनी, सोहसा एवं नौरंगिया दोन आते हैं। इसके साथ ही मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत रामपुर, भंगहा एवं चौहट्टा पंचायत आते हैं। प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही उपस्थित माननीय जनप्रतिनिगण द्वारा थरूहट क्षेत्र के समेकित विकास के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये गये।

दिवाली की शाम खेल-खेल में एक युवक को विवाद के बाद चाकू मार दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *