राजभाषा पखवाड़ा 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

समस्तीपुर मीडिया हाऊस 28ता.संवाददाता।* आज समस्तीपुर मंडल के अधिकारी क्लब स्थित ललित कला केंद्र में राजभाषा पखवाड़ा 2024 के अवसर पर एक भव्य राजभाषा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।इस अक्सर पर मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने अंतर्विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अमरेप्र झा का पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात, श्री झा ने दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट राजभाषा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि आलोक कुमार झा ने अपने संबोधन में राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है”। उन्होंने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारीगण और कर्मचारीगण ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।इस समारोह ने कुल 18 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किये गए।

महापौर के द्वारा शवदाहगृह के कार्यस्थल का निरिक्षण के दौरान निर्माण कार्य में पाया गया अनियमितता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *