पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने 5 सौ केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोदवाटांड़ पंचायत के जरवाटांड में शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के फरियाद पर पूर्व में अपने घोषणा के अनुरूप 5 सौ केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराते हुए नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई और इसे लेकर सभी हर्षोल्लास से पूर्ण दिखे। वहीं दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने योगेंद्र महतो को 51 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। योगेंद्र महतो जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी को व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आपके हर सुख दुख में सदैव साथ हूं। बिजली से संबंधित समस्याओं के मेरे संज्ञान में आते ही समाधान किया हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में आप सभी की जिम्मेवारी बढ़नी वाली है। आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। इस विश्वास को और मजबूत बनाना है। दोगुनी शक्ति से सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार भी जताया। बता दें कि विगत 2 सितंबर को जरवाटांड़ के दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया नजमा खातून की अगुवाई में योगेन्द्र महतो के मुरुबंदा स्थित आवास में श्री महतो से भेंटकर बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। तत्परता के साथ जरवाटांड़ पहुंचे थे और समस्या को विस्तार से जाना था। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए टीटीपीएस प्रबंधन से बात कर यहां 2 सौ केवीए की जगह 5 सौ केवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने पर बल दिया था।










