नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत संगम सभागार में बनाया गया कंट्रोल रूम
नामांकन कक्षों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त रखने के दिए निर्देश

कंट्रोल रूम का नं0- 0532, 2641577 एवं 2641578 है तथा ई मेल आईडी- electioncontrolroomprayagraj@gmail.com है
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 10ता.प्रयागराज-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत संगम सभागार, कलेक्टेªट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें शिफ्टवार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम का नं0- 0532, 2641577 एवं 2641578 है तथा ई-मेल आईडी- electioncontrolroomprayagraj@gmail.com है। कंट्रोल रूम में प्रातः 08ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक के लिए पवन कुमार जायसवाल, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य तकनीकी अधिकारी, भेड़ एवं ऊन प्रयागराज मो0नं0-9839252633 एवं महेन्द्र कुमार पुष्पाकर, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0नं0 9415575623 की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार सायं 04ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक के लिए श्री शुभम त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी, कर्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकरी, प्रयागराज मो0नं0-9455692966 एवं श्री अयोध्या प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9451588604 तथा रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक के लिए सुजीत कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9415953140 एवं राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9453395143 की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित किए गए दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी अपर जिलाधिकरी नगर मदन कुमार को बनाया गया है।
नामांकन कक्षों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त रखने के दिए निर्देश
प्रयागराज-पुलिस आयुक्त रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए बनाये गये नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीआरओ, नगर मजिस्टेªट कक्ष, एसीएम-2, चकबंदी कार्यालय, एडीएम प्रशासन, एसओसी, एडीएम आपूर्ति, एसडीएम सदर, तहसीलदार कक्ष, एएसडीएम कक्षों में साफ-सफाई, पोताई, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को कराये जाने के लिए कहा है। तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया साथ ही निर्वाचन से सम्बंधित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग भी कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने लक्ष्मी चैराहा, कचहरी चैराहा सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एडीएम सिटी मदन कुमार, नगर मजिस्टेªट सत्यप्रिय सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।










