अधिवक्तावो ने सादगी पूर्वक शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : आज बोकारो कोर्ट परिसर में अधिवक्तावो ने सादगी पूर्वक शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाई। ज्ञात हो कि शाहिद भगत सिंह का जन्म आज ही के दिन 28 सितंबर 1907 को हुआ था। इस अवसर पर अधिवक्तागण को संबोधित करते हुए इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि आज भगत सिंह 117वीं जयंती है। हम भगत सिंह के तरह अपने आदर्शों के लिए संघर्ष करेंगे लेकिन अहिंसात्मक और संवैधानिक तरीके से। यही उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अधिवक्ता अतुल कुमार ने कहा की भगत सिंह के बताए रास्ते पर चल कर ही सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुलभ हो सकेगा। इस अवसर पर रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, संपूर्ण चंद्र लायक, अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जितेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राज श्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, मो हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, अरूप चक्रवर्ती, इंद्रनील चैटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, संदीप कुमार सिंह, संजीत महतो इत्यादि उपस्थित थे।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित "मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *