आगामी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की कर रहे तैयारी,लोक जनशक्ति पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री को कार्यकर्ताओं  ने बोकारो के नया मोंड में अभिनंदन और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया की झारखंड में लोजपा (रामविलास) का मजबूत जनाधार था। “जब मैं पैदा हुआ, तब झारखंड बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि रही है उनका जो जनाधार रहा वो जनाधार आज की तारीख में अपने आप को मजबूती से जोड़कर देखता है वर्षो से पार्टी के संगठन में भी एक मजबूती हासिल की है ऐसे में हमलोग आगामी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी हमलोग कर रहे है और चुनाव लडेंगे भी उन्होंने कहा कि पार्टी के अकेले और गठबंधन में चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर चर्चा जारी है। बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है। चिराग पासवान के इस बयान से पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा आजसू और जनता दल (यूनाईटेड) के साथ गठबंधन में लड़ने वाली है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला अधिवक्ता संघ को 0.79 एकड़ जमीन का दिलाया गया दखल कब्जा, अधिवक्ताओं ने किया आभार व्यक्त 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *