चास के धर्मशाला मोंड से गरगा पुल तक सीआरपीएफ, जिला प्रशासन और नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : गांधी जी के इस मूल मंत्र को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल रूप देने की कोशिश किए है। गांधी जी कहा करते थे स्वच्छता राजनितिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी है। उनका वक्तव्य था कि आप स्वच्छ हैं आपके आसपास स्वच्छता है तो डे बाई डे आपका जो रूटीन लाइफ है आपका आसपास का जो मौहोल है तो आपका काम करने की क्षमता बढ जाती है इस लिए आम जनों नगर वासियों से अपील है की सीआरपीएफ, नगर निगम और जिला प्रशासन का जो संयुक्त अभियान है उसको साल भर चालु रखें और अपने आस- पास ,पास पड़ोस और अपने अंदर की स्वच्छता को पुरा ध्यान दें देश के उन्नति को सफल करें यह बातें सीआरपीएफ के दुतिय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल ने कही। डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद ने कहा की 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पुरे देश में स्वच्छता अभियान मना रहे है लोगो में जागरूकता फैला रहे है लोगो में जागरूकता हो की हमारा घर हमारी जमीन,हमारी सड़क हमारा देश को साफ रखना है और बिमारी को दुर भगाना है यह अभियान लगातार चल रहा है। पहले लोग जहां तहां कचरा फेंक देते थे लेकिन लोगो में जागरूकता बढी और इस अभियान में बढ-चढकर लोगो ने भाग लिया। आज इस संयुक्त अभियान में हमलोग सड़क का साफई कर रहे है की लोगो को महसुस हो की कोई भी काम छोटा नहीं होता है सफाई का यह जो काम है इसका मकसद यह है एक दूसरे को जोड़ कर रखना ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करना और सफाई में सभी का समग्र सहभागिता हो। बता दें की जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सीआरपीएफ और जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था जिसमें बढ-चढकर लोगो ने सफाई अभियान में शामिल होते हुए लोगो को सफाई से ही स्वच्छ रहने का संदेश दिया है। 
आज का यह अभियान चास के धर्मशाला मोंड से शुरू होते हुए चास गरगा पुल समीप संपन्न हुआ। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त,डीडीसी, 26 बटालियन के दुतिय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल,सहायक कमांडेंट ओम कुमार सहित जिला के कई पदाधिकारी और जवान शामिल थे।










