विनोद बाबू के सपनों का परिणाम है झारखंड राज्य : सचिन महतो

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो। आजसू पार्टी की ओर से बोकारो हवाई अड्डा के समीप में स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि झारखंड राज्य विनोद बाबू के सपनों का परिणाम है। महतो ने कहा कि वर्तमान समय में विनोद बाबू के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनका नारा अधिकार के लिए पढ़ो और हक की रक्षा के लिए लड़ो ने समाज में क्रांति पैदा हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विनोद बाबू के सपनों को साकार करने के लिए युवा वर्ग आगे आने का काम करे और जहां हकमारी हो रही हो वहां लड़ने का काम करे।
महतो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर बोकारो जिला में व्याप्त घूसखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अराजकता को मिटाने के लिए एकता और एकजुटता का प्रतिक बनकर काम करें। मौके पर केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बुच्चु सिंह, कार्तिक गोराई, अशोक महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल झा, संतोष कुमार महतो, जिला सचिव विकास महथा, वरिष्ठ नेता संजय चक्रवर्ती, बंकू बिहारी सिंह, मनोज यादव, अभय शर्मा, अमर पाल, तापेश महतो, विराट गोस्वामी, रंजीत महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मतदान के प्रति शहरी उदासीनता को दूर करने के लिए नगर निकाय निभायें प्रेरक की भूमिका- के.रवि कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *