अंकुर गुप्ता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गद्दा से किया सम्मानित

दरभंगा मीडिया हाऊस 8ता.संवाददाता।* मिथिला की पावन धरती पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरात आज पहली बार दरभंगा भाजपा ज़िला कार्यालय आगमन पर भाजपा ज़िला महामंत्री एवम् 20 सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवम् भूमि सुधार मंत्री मा० दिलीप जयसवाल जी का मिथिला पाग,चादर और गद्दा देकर सम्मानित किया गद्दा हाथो में लेते हुए ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल जी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में इस गद्दा से हर एक भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के उन सभी चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि को खदेड़ने का काम करेंगे जो एक ही परिवार की पार्टी का सहयोगी बनकर बिहार को ग़रीबी रेखा में धकेलने का काम करते हुए डर और भय की राजनीतिक कर जानवरों का चारा खाकर अंगूठा छाप को मुख्यमंत्री और नवी फेल को उपमुख्यमंत्री बना ज़मीन के बदलें नौकरी देने का काम करने में ऐसी पार्टी का साथ देते हुए आये हैं उनका जमानत जप्त करवाने का काम मेरे बिहारी भाईयो को करना है जिनका खून खटमल की तरह चूसनें का काम आरजेडी ने किया हैं।

बिहार ट्रेन दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *