नेता प्रति पक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर किया पलटवार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.लखीसराय। बिहार विधानसभा में नेता प्रति पक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के देश के नेतृत्व के बयान पर अपने प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्भ्रमित है। एक तरफ इंडिया गठबंधन को एकजुट करने में लगे हैं । तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताकर दिग्भ्रमित कर रहे हैं।वहीं इंडिया गठबंधन कोर्डिनेशन की बैठक को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि इन सब से आईएनडीए को कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब स्वार्थ से जुड़ा गठबंधन बनता है तो वह कभी सफल नहीं होता है। सिन्हा ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजाक बनकर रह जाएगा। देश की जनता कभी इस पर विश्वास नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, अमरजीत प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार मुकुल, राजेश कुमार, मुकूल कांत , घनश्याम मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

वोट बंदी की सरकार उखाड़ फेंकेगा बिहार, के नारों के साथ बिहार बंद बगहा में दिखा असर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *