गुजरात का सोमनाथ मंदिर की झलक 2 सी पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जगह लगे है सीसीटीवी कैमरे : पप्पू सरदार

2 सी दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई शुरुआत
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : श्री श्री सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति सेक्टर 2 सी के उदघाटन समारोह में जेएमएम जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी सहित मंटु यादव ने माॅ दुर्गा की पूजा -अर्चना की। वही पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती श्वेता सिंह ने भी माँ दुर्गा की आराधना करते हुए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जििलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति की पहचान है जो हमें एक साथ जोड़े रखने का काम करता है दुर्गा पूजा में मां शक्ति की आराधना की जाती है और सृष्टि का संसार शक्ति के द्वारा ही होता है उन्होंने कहा कि बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ हर जगह पूजा मनाया जा रहा है वही कमेटी के महासचिव पप्पू सरदार ने बताया कि लगभग कई वर्षों से 2 सी दुर्गा पूजा होते आ रही है और हर वर्ष यहां पूजा भव्य रूप से मनाया जाता है इस बार भी या पूजा बड़े स्तर से मनाया जा रहा है जिसमें गुजरात के सोमनाथ मंदिर की झलक पंडाल के साथ मेला की भी व्यवस्था की गई है सुरक्षा के दृष्टि से चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिलते रहा है पूरी तरह से ख्याल रखा गया है आने वाले श्रद्धालियों को किसी भी तरह का कठिनाईयों का सामना नही करना पड़े वालंटियर की भी संख्या बढ़ाई गई है उन्होंने समस्त नगर वासियों को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी मौके पर कमिटी के महासचिव पप्पू सरदार, कोषाध्यक्ष विनोद यादव एवं कार्यकरणी अध्यक्ष विजय पासवान एवं श्याम सुंदर जी ,गुडडु पोद्दार, मनोज सिंह, टूंटून सिंह,सुमित राठौर,रजनीश तिवारी,अरविंद कुमार, रवि कुमार, निमाई, दीपक सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा,संतोष कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह,दुर्गेश,सुमन यादव,प्रीतम,मुकेश कुमार ,दिलीप कुमार उपस्थित रहे ।










