सैनी सरकार पांच साल जनता के हित में करेगी काम, विकास हमारी प्राथमिकता : डॉ. कृष्ण कुमार

पंचकूला, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हरियाणा में नई सरकार के गठन को लेकर रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हमारी सरकार पूरे पांच साल तक जनता के हित में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि शपथ के बाद प्रदेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली है। नई सरकार पूरे पांच साल तक अच्छे तरीके से काम करेगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार कभी भी आरोप प्रत्यारोप से घबराएगी नहीं और निडर होकर और ईमानदारी से जनता के हित में काम करेगी।

नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह को मात देकर चुनाव जीता है। नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली है। अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक हैं।

इसके अलावा भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा को भी नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी और आरती सिंह राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में हुए नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं।

महिला टी20 विश्व कप : अभ्यास मैचों का पूरा शेड्यूल, भारत का सामना वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *