गोमिया में अभिनंदन समारोह आयोजित कर योगेंद्र प्रसाद महतो का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया पंचायत के कुम्हार टोला में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक योगेंद्र महतो को अभिनंदन समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण जुटे। कार्यक्रम का संचालन नरेश प्रजापति ने किया। मौके पर योगेंद्र महतो ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो आत्मीय सम्मान दिया है। समय आने पर मैं इसका चुकता जरूर करूंगा। जो उम्मीद और विश्वास मेरे प्रति रखा है मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने क्षेत्र में पानी की ज्वलंत समस्या के समाधान करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब व असक्षम लोगों को अतिरिक्त टैक्स के बोझ से बचाने के लिए मैंने गोमिया नगर परिषद का विघटन कराने का कार्य किया। गोमिया मोड में निशुल्क शौचालय का निर्माण कराया गया। इस शौचालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिमाह 36 हजार रुपए खर्च होते हैं। शौचालय लोगों के सम्मान व प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गोमिया विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मैं 25 अक्टूबर को तेनुघाट में नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। जिसके बाद चिनियागढा में हमारे समर्थकों का महाजुटान होगा। यहां कार्यक्रम को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगे। उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों की भीड़ को देखते हुए खुशी जाहिर की। कहा कि प्रजापति समाज मुझे भारी मतों से चुनाव जीताने के लिए संकल्प ले चुके हैं। कुम्हार टोला में अभिनंदन समारोह के उपरांत गोमिया बाजार बस्ती में काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने योगेंद्र महतो का जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, आने वाला 5 वर्ष गांव के विकास से जुडा हुआ है। आज हम सभी ग्रामीण सर्वसम्मति से निर्णय लेकर गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो पर गांव व समाज के समुचित विकास के लिए भरोसा जताया है। पूर्व विधायक योगेंद्र महतो एवं उनकी धर्मपत्नी पुर्व विधायक बबीता देवी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास के कार्य किए गए हैं। गोमिया में डिग्री कॉलेज, गोमिया मोड में निशुल्क शौचालय का निर्माण, प्रस्तावित नगर परिषद का विघटन समेत ग्रामीणों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। हम लोगों को ऐसा विधायक चाहिए जो गांव मोहल्लों में व्याप्त समस्याओं से निजात दिलाये। हमारे सुख-दुख में हमेशा खड़े रहे। हम सभी ग्रामीणों को योगेंद्र महतो के प्रति पूर्ण विश्वास है कि वे हम सभी ग्रामीणो के सुख-दुख में सहयोगी बनेंगे तथा साथ खड़े रहेंगे। वक्ताओं ने कहा अगर हम हेमंत सोरेन सरकार की इन 5 वर्षों के कार्यकाल को देखे तो वैश्विक महामारी कोरोना का दंश झेलते हुए झारखंड वासियों के हित में कई ऐतिहासिक सराहनीय कार्य किया गया है। इसके अलावा हेमंत सोरेन सरकार ने मईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना, गुरु स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सुकन्या योजना, अबुआ आवास योजना, किसान ऋण माफी योजना, जिसका सीधा लाभ योग्य लाभुकों को मिल रहा है। राज्य में जितना विकास का कार्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में किया गया है उतना अन्य सरकारों के कार्यकाल में नही हुआ। कार्यक्रम में
पंसस जनक देव यादव, अमित पासवान, धनंजय सिंह, कोपेश्वर यादव, रिंकू स्वर्णकार, मो0 असलम, घनश्याम महतो, गणेश यादव, नरेंद्र निषाद, घनश्याम प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बिरजू प्रजापति,अरविंद प्रजापति, धीरन प्रजापति,दुखलाल प्रजापति, सहदेव प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति, चेतलाल प्रजापति, भुवनेश्वर प्रजापति, बुलक प्रजापति, अशोक प्रजापति, अक्षय प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, रूपलाल प्रजापति आदि मौजूद थे।

भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अनाधिशासी कर्मियों के एएसपीएलआईएस (बोनस) के मुद्दे पर एनजेसीएस की बैठक में नही बनी सहमति, हुआ बैठक बहिष्कार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *