लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित-रोशन लाल गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता जी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी विरोधी करार देते हुए 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सुनील साहू जी वर्तमान में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कई राजनीतिक दलों के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव और कवायद अपने कुछ समर्थकों के साथ कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इस विषय को लेकर कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया,कि आपके इस तरह के व्यवहार और आचरण से पार्टी का छवि झारखंड प्रदेश में खराब हो रही है आपकी निजी स्वार्थ के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और आम जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों के प्रति द्गभ्रमित हो रहे हैं हमारी पार्टी का जो मूल सिद्धांत वंचितों शोषितों को सामाजिक न्याय और राजनीति भागीदारी दिलाना है। बाध्य होकर राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा पार्टी और जनहित में निष्कासन पत्र जारी कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से नवाजे गए डीपीएस प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *