देशी लोडेड कटटा के साथ घुम रहे युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बालीडीह थाना को गुप्त सूचना मिली की बालीडीह थाना अंतर्गत विशुनपूर के पास एक व्यक्ति अपने पास एक देशी लोडेड कटटा अपने कमर में रखकर घूम रहा है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो को सूचित किया गया, जिनके द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त सूचना के आलोक में गठीत टीम द्वारा विशुनपुर बालीडीह के पास पहुंच कर बालीडीह के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घुमते हुए दिखा, जो पुलिस गाड़ी को देखते ही भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया, जिसने पुछताछ करने पर अपना नाम शुभम कुमार राय उर्फ शम्भु, पिता-संतोष कुमार राय, सा०-विशुनपुर बालीडीह, थाना बालीडीह, जिला बोकारो बताया। पकड़ाये व्यक्त्ति के बाये कमर से तलाशी के दौरान एक देशी लोडेड कट्टा बरामद हुआ। पकड़ाया व्यक्ति शुभम कुमार राय एक शातिर अपराधकर्मी है, जिसके उपर पूर्व से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके विरूद्ध बालीडीह थाना काण्ड सं0 317/24, दिनांक 23.10.24, थारा 25 (1-धी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। यह बातें पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कहा।
• जप्त सामान : एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुस
,एक लोहे का पंच फाईटर,एक भिभो कम्पनी का मोबाईल
• छापामारी में थे शामिल : अनिमेश कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक (मु०), बोकारो, नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना, बोकारो , पु०अ०नि० वीरमणि कुमार, बालीडीह थाना, स०अ०नि० नवीन कुमार, बालीडीह थाना पु०अ०नि० अभिशेक कुमार रंजन, बालीडीह थाना,पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर, बालीडीहं थाना, स०अ०नि० धनेश्वर महतो, बालीडीह थाना,पु०अ०नि० अजय कुमार राय, बालीडीह थाना,आरक्षी बैजनाथ राउत्त, आरक्षी 612 जबरा मुण्डू,आरक्षी मरियानुस जोजो आदि शामिल थे।
• अपराधिक इतिहास :- बालीडीह थाना काण्ड सं0 09/18, दिनांक 14.01.18, घारा 341/323/504 भा०द०वि०, बी० एस० सिटी थाना काण्ड सं0 284/22, दिनांक 28.11.22, घारा 341/323/307/506 भा०८०वि०, बी० एस० सिटी थाना काण्ड सं० 285/22. दिनांक 28.11.22, घारा 25(1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट, पेटरवार थाना काण्ड सं० 155/23, दि० 14.10.23, धारा 379/34 भा०८०वि०,जरीडीह थाना काण्ड सं0 146/2020, दि० 12.09.2020, धारा 341/323/307/387/504/506/34 भा०द०वि० एवं 3 (1) (10) एस०सी०एस टी एक्ट दर्ज है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










