दिसंबर माह से मईयां सम्मान योजना के तहत सभी लाभुकों को ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे : योगेंद्र प्रसाद महतो

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो /गोमिया : मंगलवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इंडिया एलाइंस समर्थित झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड के बनचतरा, लोधी, चुट्टे और तीसरी गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बाइक राइड कर मतदाताओं से मुलाकात की। आगामी 20 तारीख को तीर धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। श्री प्रसाद ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से निरंतर 24 घंटे में 18 घंटे आपकी सेवा में तत्पर हूं। भाई, बेटे की तरह सभी के सुख दुख में भागीदारी निभाते आ रहा हूं। समस्याओं के  संज्ञान में आते ही त्वरित निदान कराते आया हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को मइया सम्मान योजना के माध्यम से हक, अधिकार और सम्मान दिया है। दिसंबर से इस योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, बकाया बिजली बिल माफ करने का काम कर आप सभी को बड़ी राहत प्रदान करने का काम किया है। 20 नवंबर को अपना वोट सिर्फ तीर धनुष छाप पर देकर गोमिया और राज्य के विकास के मार्ग को प्रशस्त करें। षड्यंत्रकारी भाजपा और आजसू को गोमिया और राज्य से बाहर का रास्ता दिखाएं। ग्रामीणों व समर्थकों ने उक्त चारों स्थानों पर योगेंद्र प्रसाद महतो को फूल माला से लादकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के धुनों के बीच जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया और जीत का आशीर्वाद दिया। ग्राम चुट्टे(तुरी टोला) में  योगेंद्र प्रसाद के प्रति आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए आजसू और दूसरे दलों के कई समर्थकों ने झामुमो परिवार का दामन थामा। झामुमो में शामिल हुए लोगों को योगेंद्र प्रसाद ने माला पहनाकर स्वागत किया।

चुनाव से पहले सीएए लागु करना भाजपा का एजेंडा : इरफान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *