निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया थाना चौक के समीप निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के पुत्र प्रकाश लाल सिंह ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष समर्थक जूटे। कार्यक्रम में खासतौर से जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, सूरज लाल सिंह, प्रदीप रवानी, प्रमोद स्वर्णकार, आदित्य पांडेय मौजुद थे। इससे पूर्व प्रकाश लाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गोमिया बस्ती के ठाकुरबाड़ी, दुर्गा मंदिर, मनसा मंदिर में मत्था टेका। जिसके बाद गोमिया बस्ती, पंसारी टोला गुइया अहरा आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क करते हुए चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि आप लोगों ने मेरे पिता पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के साथ कदम से कदम चलकर साथ निभाया है। मैं वही आशीर्वाद आप लोगों का चाहता हूं। मैं आपके हर सुख दुख में तत्पर रहूंगा। मौके पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह का चुनाव चिन्ह टेम्पू छाप क्रम संख्या 9 में बटन दबाकर भारी मतों से जीताने का अपील किया। इस अवसर पर पूर्व उपमुखिया विकास जैन,केदार रवानी, सुरेंद्र प्रजापति, बिंदेश्वर रवानी, द्वारिका रवानी, ललित यादव,शंभू लाल श्रीवास्तव, लखन यादव, विजय रवानी, बबलू यादव, हीरालाल यादव, विजय प्रसाद, अशोक राम, आकाश कुमार, अंकुश भंडारी समेत कई लोग मौजुद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










