राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशवीर सिंह ने किया सेक्टर 9 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड में विधानसभा के प्रथम चरण का मतदान 13 नवंबर को समाप्त हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। जिसको लेकर 2024 विधानसभा  चुनाव से जुड़े प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बोकारो विधानसभा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है l बोकारो में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशवीर सिंह अपने चुनाव चिन्ह घड़ी को लेकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी जंग में कूद पड़े हैं। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान दौरे के क्रम में सेक्टर 9 के कश्मीर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, शिव शक्ति कॉलोनी, श्रमिक कॉलोनी के मतदाताओं से मुलाकात की। और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारियां दी। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफीक अंसारी, चंदन कुमार, सलीम खान, रवि कुमार, रामप्रवेश, अरविंद कुमार,अनिल सिंह, संजीव कुमार, अख्तर अंसारी, अन्य राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी के चुनाव कार्य में लगे झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रफीक अंसारी ने  अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान झूंगी झोपड़ी में निवास करने वाले मतदाताओं की पीड़ा देखकर  काफ़ी दुखित हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बोकारो के वर्तमान भाजपा विधायक विरंची नारायण पर तंज कसते हुए कहा की अपने 10 सालों मे विधायक जी नहीं गरीब के झोपड़ी में पानी पहुंचा पाये ना हीं रोड बनवाया ना बिजली की व्यवस्था की, और नहीं ही  स्वास्थ्य चिकित्सा की कोई व्यवस्था की क्या किया सिर्फ अपने गिने चुने लोगों का ही ख्याल रखा। वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशवीर सिंह से मुलाकात करने पार्टी चुनावी कार्यालय पहुंची सर्कस मैदान की महिलाओं ने कहा की कोरोना काल हो या किसी भी तरह का मुसीबत हो यशवीर सिंह हमारे लिए सदैव खड़े रहे हैं और हम अपना मतदान घड़ी चुनाव चिन्ह को ही देंगे। प्रत्याशी यशवीर सिंह ने कहा की वर्तमान समय में बोकारो विधानसभा की जनता परिवर्तन चाहती है।अगर हमें आप सभी मतदाताओं का साथ मिलता है और हम जीतते हैं तो हमारी पहली प्राथमिकता के रूप में घरेलू उद्योग लगाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे। और यूवा बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेंगे।

आत्मशोधन का सशक्त माध्यम है पर्युषण महापर्व : उपासिका सायरजी कोठारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *