सीएम योगी के सचिव बनकर लगाते थे चूना, पुलिस ने दबोचे यूपी के ‘हाईप्रोफाइल’ ठग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यूपी एसटीएफ की टीम ने दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं. दोनों आरोपियों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

जानकारी के अनुसार दोनों ठग मुख्यमंत्री के नाम पर जालसाजी करते थे. आपको बता दें कि दोनों आरोपी पीड़ितों के सामने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव और संयुक्त सचिव बताया करते थे. दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ ने प्रदीप दुबे निवासी जौनपुर और मान सिंह निवासी दुब्बगा, लखनऊ को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे. यूपी एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को गऊ घाट इलाके थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से की गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार आधार कार्ड. मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

थाना मैलानी पुलिस द्वारा, 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *