राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने पिण्ड्राजोरा में किया जनसंपर्क अभियान 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सरगरिया तेज हो गई है। राजनीतिक दलों का पर सर चढ़कर बोलने लगा है। चुनाव से जुड़े प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लग गए हैं।36 बोकारो विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशवीर सिंह ने पिण्डाजोड़ा थाना अंतर्गत चुनावी रणनीति के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली तथा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम मे चुनाव कार्यालय काशी झरिया से, चोवाटांड़ ओबरा बस्ती, केसोरीडीह सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। जहां पार्टी के समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ पार्टी प्रत्याशी यशवीर सिंह का स्वागत किया। चुनावी समर में अपनी ncp पार्टी का झंडा फहराते हुए अंतिम पड़ाव झूंगी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों से मिलने कार्यक्रम के दौरान शिवाजी कॉलोनी में लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए एवं मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी यशवीर सिंह ने  कहा कि भाजपा विधायक विरींची नारायण के10 साल के कार्यकाल में बोकारो मे विकास नहीं हुआ है ग्रामीण क्षेत्र उलगड्ढा विजली नही है। आज भी अंधेरे हैं।ग्रामीणों किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों चोर सिपाही के खेल खेल रहे हैं अगर हम जीतते हैं तो पहले हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी की झूंगी झोपड़ी में रहने वाले सभी लोग अस्थाई करना। विधायक के करने का दंश झेल रहे उत्तरी क्षेत्र के नंन पंचायत 19 गांव को  पंचायत का दर्जा मिले। उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो।बोकारो के बेरोजगार युवकों को रोजगार और स्वरोजगार की व्यवस्था देंगे। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी तथा परदेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक के अध्यक्षआरिफ खान, चुनाव संचालक अनिल सिंह, कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार,रंजन यादव, चंदन, अमन अंसारी, रवि कुमार दुबे,अख्तर अंसारी, अन्य सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने इस रैली और जनसंपर्क अभियान दौर में शामिल हुए।

सासंद ने किया महाकाली महोत्सव का भूमि पूजन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *