दो तिहाई से अधिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी बनाएगी सरकार : लाल सिंह आर्य

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड में 23 नवंबर को दो तिहाई से अधिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। इस लूट खसोट और महा ठग बंधन वाली सरकार यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने चंदनकियारी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार न सिर्फ युवा विरोधी है बल्कि दलितों के साथ और आदिवासियों के साथ भी इस सरकार ने छल करने का काम किया है। एक तरफ बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं वहीं दलितों के जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र से वंचित किया जा रहा है । इस सरकार में अभी तक हजारों की संख्या में दलितों के साथ अन्याय हुआ है उनकी जमीन लूट ली गई उनके बच्चों की हत्या कर दी गई उन्हें घर से बेघर कर दिया गया लेकिन सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही। लाल सिंह आर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार झारखंड में थी उसे वक्त दलितों के उत्थान के लिए राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया लेकिन जैसे ही हेमंत सोरेन की सरकार आई इस आयोग को निष्क्रिय करने का काम सरकार ने किया इसलिए इस बार बहुत ही सोच समझकर राज्य में सरकार का चयन हम सबको करना है। लाल सिंह आर्य ने सभी से आग्रह किया कि यदि झारखंड के अस्तित्व को बचाना है यहां के बहू बेटियों के इज्जत को बचाना है यहां के बच्चों को रोजगार से जोड़ना है यहां की माता बहनों को सम्मान के साथ जीना है तो अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी पर मतदान का को मतदान कर एक सुरक्षित और खुशहाल झारखंड को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने कहा कि इस सरकार ने चुनाव के अंतिम समय में मैया योजना लाकर लोगों के घरों में फूट डालने का काम किया है एक तरफ सरकार मैया योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹1000 हर महीने दे रही है वहीं बुजुर्गों को मिलने वाले पेंशन के पैसे को रोक दिया गया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यदि मैया योजना की शुरुआत 2019 से कर दी जाती तो अभी तक महिलाओं के खाते में ₹60000 हो गए होते लेकिन इस सरकार को जनता को योजना से नहीं बल्कि प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान करने का काम कर रही है। इसलिए राज्य की जनता अपने हक और अधिकार का उपयोग सोच समझकर करें और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलवाएं.नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनक्यारी विधानसभा के प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार की शुरुआत में ही एक दलित की मौत भूख के कारण हो गई और 3 महीने के अंदर फिर से उनके बेटे और बेटी की भी मौत भूख से हो गई। उनके पांच वर्षों के कार्यकाल में कई दलितों पर अत्याचार हुए उन्हें घर से बेघर किया गया उनकी जमीनी लूट ली गई जिंदा जला दिया गया जेल में हत्या कर दी गई लेकिन यह सरकार दलितों के पक्ष में एक बार भी खड़ी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि चंदन क्यारी में घुसपैठिए हमारी परंपरा संस्कृति को रोकने का काम कर रही है लेकिन इस सरकार के तरफ से कोई भी ठोस पहल नहीं की जा रही। हर दिन राज्य में पांच बलात्कार और पांच हत्याएं हो रही है लेकिन सरकार अपनी तिजोरी भरने में ही व्यस्त है। इसलिए इस बार हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है और रिकार्ड मतों से चंदनक्यारी से भाजपा को जिताना है।










