होसिर साड़म में पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कराया विद्युत आपूर्ति बहाल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : शुक्रवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म-होसिर के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्या के संबंध में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो से उनके आवास में मुलाकात किया। ज्ञात हो कि बीते 3 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने के कारण बोकारो नदी स्थित 33 हजार वॉल्ट का तीन पोल गिर गया था। जो कि विभाग की सक्रियता नही होने के कारण अभी तक पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं हो पाया है। जिसके कारण साड़म, होसीर समेत कई क्षेत्र में बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा इन सभी बातों से योगेंद्र महतो को अवगत कराया गया। तत्पश्चात पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने सक्रियता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करते हुए उक्त कार्य हेतु दबाव बनाया। जिसमे ये आश्वासन मिला की क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त करते हुए शुक्रवार की शाम तक बिजली चालू कर देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। अगर किसी प्रकार का फोल्ड ना हो तो संभवतः शुक्रवार शाम से ही बिजली चालू कर दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










