3 दिसम्बर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व भर में मनाएगी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी ( संवाददाता अनिल चौधरी ) बोकारो/ कोलकाता : संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है । संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस-२०२४  का विषय “समावेशी और सतत भविष्य हेतु दिव्यांगजनों के नेतृत्व को विस्तृत करना” निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान, कोलकाता द्वारा इस विशेष अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रदत्त योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरुकता रैली दिनांक 03 दिसम्बर, 2024 को आयोजित करेगी एवं साथ ही दिनांक 2 एवं 3 दिसम्बर को दिव्यांगजनो, रोगीजनो तथा छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर, श्लोगन, प्रश्नोत्तरी, निबन्ध, खेल, एवं चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं एवं पैनल चर्चा तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया  जायेगा। इस विशेष दिन दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के दिव्यांगजन भाग ले रहें हैं इसके साथ ही  एक  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसकी प्रस्तुति संस्थान के दिव्यांगजन एवं  छात्रों द्वारा की जाएगी  ।

खनन विभाग ने जरीडीह में कारवाई करते हुए बालू सहित एक ट्रैक्टर को पकड़ा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *