हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आजाद अख्तर की हत्या के प्रयास के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आदिल के पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के डीसीपी राकेश पावरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोपी के एनकाउंटर के बारे में बताया।

डीसीपी ने कहा कि एनकाउंटर की घटना लगभग शाम सवा चार बजे की है। हमें सूचना मिली थी कि आदिल नाम का बीसी उस्मानपुर थाने का वांछित था। शुक्रवार को एक केस दर्ज किया गया था। हमारे हेड कांस्टेबल आजाद ने शुक्रवार को पौने दस बजे आदिल को पूछताछ के लिए क्षेत्र में एक बूथ पर रोका था। इस दौरान वो छूटकर भागा और उसने कांस्टेबल पर हमला भी किया था। संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शुक्रवार से ही हम आरोपी की तलाश कर रहे थे।

हमें सूचना मिली की आरोपी तीसरा पुस्ता खादर में है। यहां पर हमने टीम को तैनात किया। इसने दो गोलियां पुलिस टीम पर चलाईं। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो एक गोली आरोपी की दाईं टांग में लग गई।

आरोपी ने कांस्टेबल आजाद पर चाकू से हमला किया गया था, वो न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात हैं। हमने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। आरोपी का भाई भी वांछित है। हम उसकी भी तलाश कर रहे हैं। आदिल के खिलाफ 25 केस दर्ज हैं। इसने पहले भी पुलिस पर हमला किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांस्टेबल आजाद अख्तर की हालत अब ठीक है। जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग पर रागिनी नायक का तंज, 'नाम बड़े और दर्शन छोटे'

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *