बुढ़ापे का सहारा वृद्धा पेंशन तीन महीने से बंद

पेंशन राशि नहीं मिलने से आहत में भटक रहे वृद्ध

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी विश्रामपुर (पलामू)-पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड के रबदा पंचायत स्थित पतरिया गांव निवासी पांच वृद्धों का समुह मंगलवार को बाना मोड़ बैठे थे। सभी के चेहरों पर गजब का मुस्कान व आपसी प्रेम था। लेकिन वे सभी सरकारी व्यवस्था को कोसते हुए देखे गए। इन वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन पिछले तीन माह से नहीं मिला। यह पेंशन उनके जरुरतों को पूरा करने का एक मात्र साधन है। वृद्ध जगदीश यादव, राधा यादव, शुकूल यादव,संतोषी यादव देवकी यादव ने बताया कि इन सभी का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है।जो की इनके आजीविका का एक मात्र साधन है। इसकी जानकारी प्राप्त करने व एक बार फिर से पुनः भुगतान जल्द ही इस पर प्रखंड के बाबू लोगों से बात करेंगे।‌ प्रशासनिक व्यवस्था की विवशता के कारण सभी इस कंपकंपाती ठंड में नावाबाजार जाने को विवश हैं। उन्होंने बताया कि वे पेंशन मिलने की आस में बैंकों का भी चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। जहां बताया जाता है कि नावाबाजार प्रखंड कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें। इसमें से कई लोग ऐसे हैं,जिनके लिए पेंशन ही गुजारे का माध्यम है। लेकिन उनकी दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है बुजुर्गों ने बताया कि 3 महीना से वृद्धा पेंशन रुका हुआ है। पेंशन की आस में अब लगता है की प्राण पखेरु ना उड़ जाए।

पेटरवार में खनन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर बालू ढुलाई करते तीन ट्रेक्टर को जप्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *