बिस्थापित एकता ने मेडिकल कॉलेज बनने से पूर्व बकाया भुगतान करने की मांग

हमलोग विकास के विरोधी नही, बकाया भुगतान का निदान हो,अन्यथा सड़क से लेकर सदन तक बात रखने का करेगें काम
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : सेक्टर 12 में झारखंड सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जो मेडिकल कॉलेज बनने जा रही है बनने से पूर्व हम लोगों का टोटल मौजा का जो बकाया है उसका भुगतान किया जाए जिसमें काकुआटांड, कर्माटांड़,पोलिक कोचास ,सांगजोरी गांव का है इसका भुगतान करें और फिर मेडिकल कॉलेज बने जब हम लोग अधिकारी के पास जाते हैं तो बोला जाता है कि आप लोग का पैसा ट्रेजरी में रखा हुआ है लेकिन वह पैसा हम लोग को दिया नहीं जाता है जब फोर लेन बन रहा था जब पैसे की हम लोग मांग करने लगे तो उस समय भी बोला गया कि पहले आप लोग क्यों नहीं मांगे अगर उस समय मांगे होते तो पैसा आपको मिल जाता इस तरह की बातें पदाधिकारी द्वारा बोला जाता है इसलिए हम लोग चाहते हैं कि मेडिकल कॉलेज बनने से पहले हम लोग का बकाया जो मुआवजा बाकी है उसका निदान हो तथा हम 10% प्रतिशत विस्थापित आरक्षण के द्वारा जिसमें फोर ग्रेड की बहाली हो उसमें दिया जाए तथा 10% प्रतिशत यहां रहने वाले बोकारो के निवासी जो निवास कर रहे हैं उनको दिया जाए। हम लोग की जमीन जो है जिसमें खेती बाड़ी करते हैं उस जमीन पर जाएंगे जो जमीन पर आएगे उनसे हम लोग मांग करेंगे की जो पूर्व भुगतान बाकी है उसको दिया जाए। हम लोग देश और राज्य सरकार के विकास के लिए जमीन दिए हैं अगर हम लोग की मांग नहीं मानी जाती है तो रोड से लेकर सदन तक अपनी बात को रखने का काम करेंगे यह बातें विस्थापित एकता के विजय घटवार ने चास स्थित हिडेन पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा। मौके पर रमेश मांझी ने कहा कि हम लोग का विरोध नहीं है हम लोग का जो मुआवजा बाकी है उसका निदान किया जाए हम लोग चाहते कि आने वाला भविष्य है सबका उज्जवल हो। राज्य सरकार,प्रबंधन,अधिकारीयों द्वारा मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो सभी से हम लोग विनती करते हैं कि हम लोग, विकास के विरोधी नहीं है और ना ही हम लोग कभी विरोध कर रहे हैं लेकिन हम लोगो का जो भुखमरी चल रहा है बेरोजगारी चल रहा है हम लोग की स्थिति बहुत ही दयनीय स्थिति में है लेकिन अभी तक उसका कुछ भी समाधान और निदान नहीं हुआ है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










