सभी केंद्रों पर दोबारा कराई जाए बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा : अभ्यर्थी

पटना, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए। दरअसल, 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बापू परीक्षा परिषद केंद्र पर पेपर मिलने में देरी के कारण परीक्षा बाधित हुई, इसके कारण यहां की परीक्षा रद्द कर दी गई। बिहार भर के अभ्यर्थी अब सभी केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन में शामिल नेहा सिंह ने कहा है कि हम सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र ही नहीं, सभी केंद्रों पर बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। साथ दी दोबारा से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। मैंने अपने हाथ में महात्मा गांधी का पोस्टर इसलिए लिया है कि जिससे संदेश जाए कि यह हम लोगों को सत्याग्रह है। महात्मा गांधी ने बिहार की धरती चंपारन से सत्याग्रह की शुरुआत की थी। हम छात्रों ने पटना की धरती से शिक्षा सत्याग्रह की शुरुआत की है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी। हम शिक्षा का सत्याग्रह जारी रखेंगे। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारी मांगों पर ध्यान देंगे साथ ही हमारी आवाज आयोग तक पहुंचेगी।

राजीव कुमार ने कहा है कि हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि बापू परीक्षा केंद्र ही नहीं, बल्कि सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाए। कहा जा रहा है कि बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा से परीक्षा होगी। हमारा यह कहना है कि अगर सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र में परीक्षा आयोजित होगी, तो वहां परीक्षा देने वाले बच्चों को तो राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें तो परीक्षा का पैटर्न पता चल गया है। यह हमारे साथ गलत होगा। कहा जा रहा है कि दो कटऑफ जारी किए जाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि एक परीक्षा के दो कटऑफ कैसे जारी किए जाएंगे। एक कॉमन परीक्षा होनी चाहिए। अगर परीक्षा दोबारा नहीं होती है, तो हम अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे। आयोग के चेयरमैन का इस्तीफा मांगेंगे।

तमिलनाडु: थिरुथुराईपोंडी के पास भारी बारिश के कारण ढही दीवार, एक की मौत

विक्की कुमार ने कहा है कि हम आयोग से मांग करते हैं कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई जाए।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *