डॉ. भगत की अब तक संपादित और लिखित कुल 28 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल ने डॉ॰ अरुण कुमार भगत को कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान’ से अलंकृत किए जाने की घोषणा की है । डॉ॰ भगत को यह अखिल भारतीय कृति पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘पत्रकारिता : सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया’ के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि एक लाख रुपए का यह सम्मान डॉ. भगत को डॉ. करुणा शंकर उपाध्याय के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। यह अखिल भारतीय सम्मान डॉ॰ भगत को भोपाल में आयोजित होनेवाले समारोह में प्रदान किया जाएगा l डॉ॰ भगत की यह पुस्तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली द्वारा सन् 2022 में प्रकाशित हुई थी, जिसके अब तक दो संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। यह पुस्तक दिल्ली विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल है। डॉ॰ भगत की अब तक संपादित और लिखित कुल 28 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में मीडिया अध्ययन विभाग में अध्यक्ष और अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत थे और संप्रति बिहार लोक सेवा आयोग में महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य हैं|

मुकेश सहनी ने वीआईपी आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *