मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड ने किया सरेंडर, सुप्रिया सुले ने कहा – 'करना चाहिए था गिरफ्तार'

मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे के सीआईडी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। यह हत्याकांड एक बड़े विवाद का हिस्सा बना हुआ था, जिसमें संतोष देशमुख की हत्या के बाद से आरोपी की तलाश जारी थी।

वाल्मिक कराड के सरेंडर को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। शरद पावर गुट की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा “सरेंडर किया, गिरफ्तार करना चाहिए था?”

उन्होंने कहा कि बीड सरपंच हत्या मामले में बीड के सांसद बजरंग सोनवाने ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की थी। यह मुद्दा गत शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में भी उठाया गया था। इस मामले में कोई राजनीति नहीं करना चाहता। दो दिन पहले ही लोगों ने मोर्चा निकाला था। हम पीड़ित के परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें इंसाफ दिलाना है।

सुप्रिया सुले ने कहा मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। यह किस बात का सरेंडर है। अहम सवाल ये है कि 22 दिन वाल्मिक कहां था? राज्य को नहीं देश को बताना पड़ेगा। राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले की जांच होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया कि सभी पार्टियों की मीटिंग बुलानी चाहिए और ऐसी चीजों पर चर्चा होनी चाहिए। दोबारा ऐसा न हो, हमें इस दिशा में काम करने की जरूरत है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।

आखिर क्यों यूसीसी से जनसंख्या नियंत्रण को अलग रखा गया, मनु गौड़ ने किया स्पष्ट

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर बीड जिले के एक सरपंच की हत्या का आरोप है। वह जबरन वसूली मामले में भी वांछित आरोपी है।

आत्मसमर्पण से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी गिरफ्तारी का ऐलान करते हुए कहा कि उसके खिलाफ हत्या के मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के कारण आरोप लगाए जा रहे हैं। उसने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह निर्दोष है और इस मामले में उसका नाम घसीटा जा रहा है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *