पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा आज दिनांक 27/28.09.2026 की रात्रि को थाना रॉबर्ट्सगंज में नगर सर्किल (थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन) का अर्दली रूम आयोजित कर अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं, जनसुनवाई, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराधों की समीक्षा की गई।

अर्दली रूम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत सहित दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना-पत्रों एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ितों की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराने के प्रयास तथा हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीला, निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों एवं अराजक तत्वों पर निगरानी तथा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रत्याशी ने दुद्धी नगर में पदयात्रा निकाल जनता का मांगा आशीर्वाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *