उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड स्नातक (05) एवं खण्ड शिक्षक (06) निर्वाचन-2026 हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड स्नातक (05) एवं खण्ड शिक्षक (06) निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल अधिकारियों को उनके कार्य व दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रकार की सूचनाओं के सुचारु संचालन एवं कन्ट्रोल रूम प्रबंधन हेतु श्री विनीत कुमार सिंह (जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोनभद्र) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रमुख कार्य शिकायत प्रबन्धन, कन्ट्रोल रूम को 24 घंटे आपरेट कराना, 3 शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती कराना, कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर पर दर्ज करना तथा सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर उनसे अनुपालन रिपोर्ट तैयार करना है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण, लेखा-जोखा और विविध भुगतानों के पर्यवेक्षण हेतु श्री इन्द्रभान सिंह (वरिष्ठ कोषाधिकारी, सोनभद्र) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समस्त समाचार पत्रों/टीवी/रेडियो/केबिल के मानक रेट निर्धारित कराना, सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं व्यय मॉनीटरिंग दल का प्रशिक्षण कराना, आयकर विभाग के साथ बैठक आयोजित करना, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सामग्री/आइटम्स की दरों का निर्धारण कराना, व्यय अनुवीक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित दरों की जानकारी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को सूचित करना, प्रत्याशियों के साथ व्यय अनुवीक्षण संबंधी बैठक आयोजित करना, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, शासकीय हल्के के ड्राइवरों आदि को मानदेय/यात्रा भत्ता उपलब्ध कराना।

लापरवाही के चलते डेढ़ दशक बाद भी नहीं मिला न्याय, सीएम, कानून मन्त्री को भेजा शिकायती पत्र-विकास शाक्य अधिवक्ता

क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्री वागीश कुमार शुक्ला {अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)}, सोनभद्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदर्श आचार संहिता (M.C.C.) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराना, क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध शस्त्रों की तस्करी एवं गैर-जमानती वारंटों (NBWs) के निष्पादनों पर सख्त नजर रखना, आयकर विभाग तथा आबकारी विभाग के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करना, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163/167 (पूर्व में CrPC 144) के अंतर्गत आवश्यक आदेश निर्गत कराना, शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन/ले जाने पर प्रतिबंध लगाना तथा शस्त्रों को जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराना।

मीडिया सर्टिफाइंग मॉनिटरिंग कमेटी (M.C.M.C.) प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापनों तथा समाचारों के अनुवीक्षण हेतु श्री रोहित यादव अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), सोनभद्र, को नोडल अधिकारी/प्रभारी नामित किया गया है। पेड न्यूज पर पैनी निगाह रखना, पेड न्यूज एवं सोशल मीडिया से जुड़े मामलों का निस्तारण कराना, पेड न्यूज से संबंधित रिपोर्ट एवं आंकड़े लेखा टीम को उपलब्ध कराना।

बैठक में न्यायिक रमेश चन्द्र, अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिला अधिकारी ओबरा रवि पासवान, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *