ठंड के प्रकोप से गरीबों को राहत के लिए चौक चौराहों पर जलाएं नियमित अलाव: गरिमा

सघन शहरी क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र में 16 मुख्य स्थान अलाव जलाने के लिए चिन्हित

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया:ठंड के जारी प्रकोप से नगर निगम क्षेत्र के साधनहीन गरीबों को राहत दिलाने सभी मुख्य चौक चौराहों पर नियमित रूप से अलाव जलाना सुनिश्चित करने का आदेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दिया है। इसके बाबत उन्होंने बताया कि कड़ाके की जारी ठंड से नगर निगम क्षेत्र का जन जीवन पैमाल है। मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी छह जनवरी से पश्चिमी विछोह के प्रभाव से शीतलहर और कोल्ड-बेव का प्रकोप और तेज होने की जानकारी दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग से भी इसके लिए निर्देशित किया गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि इसको लेकर पहली जनवरी से अभाव जलाने की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र में कर दी गई है। इसको लेकर संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के 16 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें हरिवाटिका चौक, न्यू बस स्टैंड चौक, स्टेशन चौक, कलेक्ट्रेट चौक, बंगाली कॉलोनी चौक, गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज चौक,मीना बाजार क्षेत्र में रिक्शा स्टैंड चौक, सोवा बाबू चौक,पॉवर हाउस चौक, उत्तरवारी पोखरा चौक, छावनी चौक, चेक पोस्ट, इमली चौक, पीपल चौक बसवारिया, पिपरा चौक आदि स्थानों को चिन्हित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह स्वयं इस जनहितकारी कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वही नगर निगम क्षेत्र के सफाई निरीक्षक जुलुम साह को इसका प्रभारी मनोनीत करते हुए प्रत्येक चिन्हित स्थान पर प्रति दिन 20 -20 जलावन का अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिये की घर्षण से आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *