छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा मोतिहारी में गांधी चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l राजव्यापी आह्वान के आलोक में संयुक्त छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा मोतिहारी में गांधी चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत चरखा पार्क मोतिहारी से भारत की जनवादी नौजवान सभा युवा कांग्रेस, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा राजद, छात्र राजद एवं युवा विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से सरकार विरोधी एवं बीएससी छात्रों के समर्थन में नारा देते हुए जुलूस के शक्ल में टाउन थाना, नगर भवन, मोती झील होते हुए गांधी चौक मोतिहारी पहुंच जहां छात्र नौजवानों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। छात्र युवा नेता बीएससी छात्र के आंदोलन कार्यों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने, मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने आंदोलन के क्रम में मृत छात्रा के परिजन को नौकरी एवं 25 लाख रुपए मुआवजा देने तथा 70 बीपीएससी का पुनः परीक्षा आयोजित करने का मांगका मांग कर रहे थे।पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व नौजवान सभा के संतोष कुमार पटेल,दीपक शर्मा, शशि रंजन, स्टूडेंट फेडरेशन के सत्येंद्र कुमार सूर्या, अमरीश रंजन,आश कुमार, रौशन चौरसिया, संकर दास,मिनिस्टर कुमार, ब्रजकिशोर गुप्ता,नागेन्द्र महतो,कमलेश कुमार,मुन्ना साह,रवि यादव, सुबास कुशवाहा, धनंजय कुमार, छात्र राजद के अवनीश यादव,युवा कांग्रेस के बीटू यादव, युवा विकासशील इंसान पार्टी के अजय साहनी ने संयुक्त रूप से किया।

बेतिया नगर निगम में सगे संबंधी को फर्जी सफाई कर्मी बना पार्षद करा रहे फर्जी भुगतान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *