ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। शिकारपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि बेतिया

पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर संपूर्ण जिला में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे हैं।इस अभियान के तहत 7 जनवरी 25 को को गोपनीय सूचना मिली कि महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट के नीचे छुपा कर रखा हुआ शराब प्रकाश नगर में उतारा जा रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना ए.एल.टी.एफ.प्रभारी पुलिस.अ.नि.विपिन कुमार एवं पु.नि.सह थानाध्यक्ष शिकारपुर अवनीश कुमार साथ अन्य पदाधिकारी एवं बाल के प्रकाश नगर में छापामारी किए। पुलिस को देख कर शराब कारोबारी अंधेरा एवं कुहासा का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे।पुलिस द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली में ईंट के नीचे छुपा कर रखा हुआ कुल 1166.580 लीटर उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में गब्बर जायसवाल,कुंदन शर्मा एवं मंजय पटेल सभी प्रकाश नगर के विरुद्ध कांड अंकित कर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

बरामदगी
1. 1166.580 लीटर उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब
2. महिंद्रा ट्रैक्टर एवं ट्राली एक
3. जुपिटर स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर DL 3S 2695

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।

बैरगनिया सभापति सिंधु गुप्ता बैरगनिया की कई समस्याओं को लेकर लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *