9 जनवरी से स्नातक प्रथम सेमेस्टर 2024- 28 से प्रारम्भ l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l मुंशी सिंह महाविधालय मे बी.आर. बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के तत्वावधान में स्नातक (सी.बी.सी.एस) प्रथम सेमेस्टर, सत्र -2024 – 28 की परीक्षा दि. 09/01/25 से प्रारंभ हो गई मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मेजर राजनीति विज्ञान, मेजर रसायनशास्त्र और मेजर दर्शनशास्र की परीक्षा हुई । पहली पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 833 रही । वहीं दूसरी पाली में मेजर उर्दू, मेजर वनस्पति विज्ञान और मेजर भूगोल विषयों की परीक्षा हुई । दूसरी पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 776 रही । परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। यह जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मशहूर अहमद के हवाले से मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है ।

नमस्कार, सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की हार्दिक शुभकामनाएं, अंकुर गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा दरभंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *