जन संघर्षों के बदौलत नीतीश कुमार सत्ता से दूर होंगे – ललन चौधरी

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l जन संघर्षों के बदौलत नीतीश कुमार सत्ता से दूर होंगे तथा भविष्य की रक्षा हो सकेगी।उक्त बातें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने पार्टी जिला कमिटी के एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। कामरेड चौधरी ने कहा कि बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज गरीबों को आवासीय घर देने के बजाय उजाड़े जाने सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं से जनता त्रस्त है। जिस कारण जनता में काफी आक्रोश है जिसपर आंदोलन करने की आवश्यकता है।उन्होंने जिले के अंदर आगामी विधान सभा चुनाव हेतु पिपरा एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र में तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में जिला सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने सम्मेलन से अब तक के किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सदस्यों ने अपने बहस से समृद्ध बनाते हुए पास किया। बैठक में 8 सदस्यीय जिला सचिवमंडल का गठन किया गया।जिसमें जिला मंत्री के अतिरिक्त राजमंगल प्रसाद , अशोक पाठक, धनंजय पुरी,समसुल हक अंसारी, मुकेश कुमार,संतोष कुमार बंकिम चंद्र दत्त का चयन किया गया। वित्त सचिव पद पर अशोक पाठक एवं कार्यालय सचिव पद पर बिपिन बिहारी दुबे को चयनित किया गया।
बैठक को पूर्व विधायक कामरेड रामाश्रय सिंह,ध्रुव त्रिवेदी ,धनंजय पुरी,अशोक पाठक,शमशुल हक अंसारी, संतोष कुमार,मुकेश कुमार, राजकिशोर सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह,मोहम्मद जमालुदीन, ब्रज किशोर गुप्ता,निर्मला चांदनी,उगम राम, मोहम्मद आदाब अंसारी,बिपिन बिहारी दुबे,सजीव कुमार दुबे एवं सुरेश सिंह ने संबोधित किया।बैठक का अध्यक्षता कामरेड एजाजुल हक एवम संचालन जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने की।








