सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ को किया गया सम्मानित

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
सुगौली नगर के बाबा जयराम दास मार्केट के प्रांगण में सुगौली चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद डॉ.संजय जायसवाल के द्वारा नवनियुक्त पूर्वी चम्पारण जिला के लिऐ अपना प्रतिनिधि रूप में सुगौली के वरीय भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ का स्वागत व अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता चेम्बर ऑफ कॉमर्स सुगौली के अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया तथा संचालन भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने की, कार्यक्रम में प्रदीप सर्राफ को फुल माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया तथा अनेक सदस्य द्वारा सम्बोधन कर उनका हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि समस्या चाहे जैसा भी हो उसका निराकरण होगा,कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव प्रियांशु सर्राफ,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,बाबा मनीष दास, नपं सभापति प्रतिनिधी अली हसन, हरिशंकर प्रसाद सर्राफ, मनोज कुमार गुप्ता,राजन वर्णवाल,जितेंद्र सिंह, नगर पार्षद शिव राम,राजकुमार सर्राफ, मो.अंजारूल,साहिद जमील, कैप्टन मजनैन, अशोक साह, मो.ऐनुल आलम, अमानुल्लाह अंसारी, चेम्बर के सत्यनारायण अग्रवाल, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, राजकिशोर सिंह, संजय पाण्डेय, नारायण प्रसाद, दीनानाथ राम,बेचु साह एवं अशोक चौरसिया सहित सैकड़ो व्यवसाई उपस्थित होकर अभिनंदन व स्वागत किये l








