चंपारण रेंज के डीआईजी ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही DSP के खिलाफ दर्ज किया केस

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिकिशोर राय ने भ्रष्टाचार के आरोप में बगहा में तैनात अपने ही डीएसपी यातायात दिलीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

चंपारण रेंज डीआईजी हरिकिशोर राय ने बगहा में तैनात अपने ही एक डीएसपी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। बगहा के ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार पर यूपी से आने वाली ट्रक से तय पैसा वसूली करने का आरोप लगने के बाद डीआईजी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया जिसका तामिला हो गया है।

डीआईजी हरिकिशोर राय के जांच में अवैध वसूली का मामला सही पाया । जिसके बाद डीआईजी ने कड़ा कदम उठाते हुए डीएसपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

डीआईजी हरिकिशोर राय ने ट्रैफिक डीएसपी सहित तीन दलालों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं डीएसपी पर कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय के आदेश के बाद ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार समेत तीन दलालों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। । डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि डीएसपी दिनेश के खिलाफ सरकार को एक पत्र लिखा गया है।

नवलपुर पंचायत मे नल जल योजना से पानी सप्लाई की व्यवस्था खराब‎, लाभुकों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *