विघुत स्पर्शाघात से महिला की हुई मौत, मृतका के सभी चार बच्चे हुए अनाथ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। प्रखंड के नंदवारा पंचायत के आदमवान गांव वार्ड नं -01में विद्युत स्पर्शाघात से एक विधवा महिला की मौत हो गई है। मृतिका के पिता इंद्रजीत राउत ने बताया की गुरुवार की शाम उनकी विधवा पुत्री रूबी देवी स्नान करने के बाद कपड़ा बदलते समय दीवार पर लगे स्मार्ट बिजली मीटर के पास से निकला एक नंगा तार में स्पर्श हो गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला को बचाने आए रामप्रवेश राउत ,उर्मिला देवी भी घायल हो गयी जो निजी नर्सिंग होम में इलाजरत हैं। विदित हो कि मृतका के पति बिरजू पटेल को एक वर्ष पूर्व किसी अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को सिंदुरिया रिंग बांध के पास फेंक दिया गया था। मृतका रूबी देवी चार बच्चो को अपने पीछे छोड़ गई हैं। जो अब बिल्कुल अनाथ हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों मृतका अपने पिता के घर पर रह रही थी, जबकि मृतका का ससुराल बैरगनिया नगर के अशोगी गांव में है।

नियमित रूप से नियत समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का कराएं संचालन : जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *