लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, विदेशी शराब बरामद

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।20 जनवरी 25 को शनिचरी थानाध्यक्ष को संध्या 7:15 में एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के साथ गोरा गांव से बहुआरवा गांव की तरफ जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए

एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि
सूचना के तत्काल बाद शनिचरी थानाध्यक्ष अपने टीम के साथ उस व्यक्ति को रोककर तलाशी लेते है। तलाशी के क्रम में उस व्यक्ति के पास से 10 पीस 8 PM गोल्ड शराब तथा एक लोडेड देशी कट्टा तथा पैकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद किया जाता हैं।

इस मामले में शनिचरी थाना द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ओशियार आलम उम्र 36 वर्ष पेo रफीक मियाँ है।तथा बहुअरवा वार्ड न. 09 थाना शनिचरी जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया का रहने वाला है।

*बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है*

चौपाल में दी गई रबी फसल की खेती की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *