उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आरा (भोजपुर) के वीर कुंवर सिंह (रमना मैदान) में बतौर प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर सलामी परेड का मुआयना कर झंडोत्तोलन किया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी आरा (भोजपुर) के वीर कुंवर सिंह (रमना मैदान) में बतौर प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर सलामी परेड का मुआयना कर झंडोत्तोलन किया तथा वहाँ उपस्थित समस्त जिला प्रशासन, बुद्धिजीवियों, जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।
इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर-सुंदर झाँकियों का अवलोकन किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित कर आरा (भोजपुर) में हो रहे सर्वांगीण विकास तथा विकसित भारत संकल्प को साकार करने में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया।
अपराध-भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाकर, “विकसित बिहार” की ओर अग्रसर होने तथा अपनी विशेषताओं एवं सांस्कृतिक विरासतों पर गर्व कर 21 वीं सदी के राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का अपील भी उन्होंने अपने संबोधन के ज़रिए किया।








