चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप-दा' और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हुई हार : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आप-दा’ और कांग्रेस दोनों के नकारात्मक राजनीति की हार हुई है

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस और ‘आप-दा’ के गठबंधन के बावजूद चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि किस तरीके से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में कुशासन की नीति के तहत शासन किया है। इससे त्रस्त हो कर पार्षद अब पहचान चुके हैं कि कांग्रेस और आपदा पंजाब के हित में नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत अभी सिर्फ एक ट्रेलर है। चाहे पंजाब हो या दिल्ली, आज ‘आप-दा’ के उम्मीदवार जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल कट्टर भ्रष्टाचारी, झूठे और जन विरोधी व्यक्ति हैं। इस कारण पंजाब की जनता ने जिन पार्षदों को चुना था, जब वो जमीन पर जाते थे, तो जनता से मिले फीडबैक पता चला कि पंजाब हो या दिल्ली, लहर पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की है।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत 2025 में भाजपा की जीत का ट्रेलर है। आज ‘आप-दा’ और कांग्रेस दोनों के नकारात्मक राजनीति की हार हुई है, वहीं पीएम मोदी के विकास की राजनीति की जीत हुई है।”

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं हैं। उन्होंने आप व कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार प्रेम लता को हराया है। बबला को 19 वोट मिले, जबकि प्रेम लता के पक्ष में 17 वोट पड़े।

भारत बनाम पाक : दुबई क्रिकेट स्टेडियम का टी20 इतिहास, खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

दरअसल, मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। चुनाव में कुल 36 वोट पड़े थे। चंडीगढ़ में भाजपा के 16 पार्षद हैं और उन्हें जीत के लिए 19 वोट की जरूरत थी। चंडीगढ़ नगर निगम में आप के 13 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। आप और कांग्रेस के कुछ पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई है।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *