स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की कुल 11 लाख 50 हजार पेंडेंन्सी समाप्त। परिवहन आयुक्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.लखनऊ-उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अधिकारियों/कर्मचारियों की 06-06 घंटे की रोटेशन में ड्यूटी लगाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की पेंडेंन्सी को समाप्त कर दिया है। प्रदेश में स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की कुल 11 लाख 50 हजार पेंडेंन्सी थी जो कि वर्तमान में समाप्त हो गयी है।

यह जानकारी परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदकों को यथासमय ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो, इसके लिए विभाग निरन्तर प्रयासरत था। उन्होंने बताया कि टेक्निकल समस्याओं को दूर कराते हुए डी0एल0 की पेंडेंन्सी को समाप्त करने का कार्य किया गया है। लोगो को अब समय पर डी0एल0 प्राप्त होंगे। किसी भी आवेदक को अब डी0एल0 प्राप्त करने में असुविधा नहीं होगी।परिवहन आयुक्त ने बताया कि विगत कुछ माह से लोगों को डी0एल0 प्राप्त करने में असुविधा हो रही थी। तकनीकी कारणों से डी0एल0 समय से नहीं बन पा रहे थे। लोगों को शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए इसे तत्काल दूर कराने का कार्य परिवहन विभाग ने किया है।

भाकपा की नई जिला कौंसिल की बैठक में ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *